🔊
नागार्जुन बाबा मंदिर बसोटा में कमेटी का गठन, भुवन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष
चम्पावत
ग्राम पंचायत बसोटा स्थित नागार्जुन बाबा मंदिर की देखरेख और संचालन के लिए 19 अप्रैल 2025 को एक नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से भुवन सिंह बिष्ट को नागार्जुन बाबा मंदिर कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में मान सिंह बिष्ट, सचिव के रूप में प्रकाश पाण्डेय और कोषाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र सिंह बिष्ट का चयन किया गया।
कमेटी के गठन में मंदिर के पुजारी श्री गंगा दत्त पाण्डेय जी, ग्राम प्रधान श्रीमती दीपा देवी तथा ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी सदस्यों ने एकमत होकर नए पदाधिकारियों का चयन किया और मंदिर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित कमेटी ने यह आश्वासन दिया कि मंदिर परिसर के विकास, स्वच्छता और धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन में पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: