🔊
सराहनीय- पांच माह के शिशु का मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में सफल हर्निया ऑपरेशन
लोहाघाट। मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में सर्जिकल ऑपरेशन की सफल शुरुआत के बाद अब एक पांच माह के शिशु का जटिल और नाजुक हर्निया ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया।
डॉ. पी. दास, डॉ. एन. द्विवेदी और डॉ. डी. एस. दुबे की विशेषज्ञ टीम ने अपने अनुभव और दक्षता से इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सर्जिकल प्रक्रिया में मनोज पुनेठा, पंकज चोडाकोटी एवं मोनिका बिष्ट ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्जिकल शिविरों की सफलता के बाद यह सेवा निरंतर जारी रखी जाएगी।
इसी क्रम में, हैदराबाद से आईं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी द्वारा दी जा रही सेवाओं से दंत रोगियों को भी बड़ी राहत मिल रही है।
फोटो कैप्शन: मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में पांच माह के शिशु का सफल ऑपरेशन करती डॉक्टरों की टीम।