🔊
थाना पाटी पुलिस ने नष्ट की 65 नाली अवैध भांग की खेती, ग्रामीणों को किया जागरूक
चम्पावत, 1 मई 2025:
जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरक में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से की जा रही भांग की लगभग 65 नाली खेती को नष्ट कर दिया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश और क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में नशामुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत चलाया गया।
आज दिनांक 1 मई को थाना पाटी पुलिस टीम ने ग्राम बैरक में छापा मारते हुए अवैध भांग की खेती को जड़ से नष्ट किया। साथ ही, मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए भविष्य में भांग जैसी नशीली फसलों की खेती न करने का संदेश दिया गया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारीगण:
ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष, थाना पाटी
उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी देवीधुरा
अवर उप निरीक्षक सागर बिष्ट
हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार
कांस्टेबल देवेंद्र वेजेटा
कांस्टेबल देवेंद्र बजीठा
चालक दीपक सिंह
कांस्टेबल संजय कुमार
कांस्टेबल श्याम सिंह
ग्राम प्रहरी (4)
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।