🔊
मां पूर्णागिरि धाम में CCTV की तीसरी आंख: से होगी निगरानी, भैरव मंदिर में हुआ पहला ट्रायल
चम्पावत, 2 मई 2025 (सू.वि.):
उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां पूर्णागिरि धाम में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां भीड़भाड़ और आपात स्थितियों से निपटने के लिए 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भैरव मंदिर के समीप अस्थायी पुलिस चौकी में इन कैमरों का प्रथम ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री आकाश जोशी ने बताया कि मेला क्षेत्र में प्रभावी निगरानी के लिए जल्द ही कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये कैमरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए ;तीसरी आंख की तरह काम करेंगे और भीड़ नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से अमित बूरा, उप निरीक्षक कैलाश जोशी, राकेश कठायत, देवनाथ गोस्वामी तथा ठुलीगाड़ भैरव मंदिर चौकी प्रभारी समेत कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन को उम्मीद है कि आधुनिक तकनीक की मदद से इस वर्ष मां पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा और भी सुदृढ़ एवं प्रभावशाली होगी।