🔊
तहसील लोहाघाट में 6 मई को होगा तहसील दिवस का आयोजन
चंपावत, 2 मई 2025 (सू.वि.):
जनपद चंपावत के तहसील लोहाघाट में आगामी 6 मई 2025 (मंगलवार) को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय श्री कमल चंद्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे की अध्यक्षता में प्रातः 11:00 बजे से तहसील लोहाघाट के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
श्री तिवारी ने सभी संबंधित विभागों एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सूचनाओं एवं समस्याओं के साथ इस तहसील दिवस में प्रतिभाग करें, ताकि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।