🔊
देवभूमि फिर शर्मसार: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी अफजल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
हरिद्वार, 3 मई 2025: कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अफजल पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी मोहल्ला किला बाजार, लंढौरा के रूप में हुई है। अफजल बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ 29 अप्रैल 2025 को कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(1), 65(2), 74, 76 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कोतवाली पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपी अफजल को पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक: नीलम
कांस्टेबल: पुनीत
कांस्टेबल: राजेंद्र
कांस्टेबल: रविंद्र