🔊
जनपद चंपावत में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 86 बाहरी व्यक्तियों की जांच, 12 पर कार्रवाई
चंपावत, 04 मई 2025 — जनपद चंपावत में पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, रेहड़ी-पटरी व मजदूरों के सत्यापन के लिए चलाया गया 15 दिवसीय विशेष अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में 4 मई को जिले भर में कुल 86 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिसमें सत्यापन न कराने पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत 2 मकान मालिकों पर ₹20,000 का कोर्ट चालान तथा धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 10 संदिग्ध व्यक्तियों पर ₹2,500 का चालान किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक चंपावत व टनकपुर के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लोगों को सतर्क एवं जागरूक बनाना है।
थाना वार कार्रवाई इस प्रकार रही:
थाना बनबसा: 15 व्यक्तियों का सत्यापन, 1 पर धारा 83 व 5 पर धारा 81 के तहत चालान।
थाना टनकपुर: 22 व्यक्तियों का सत्यापन, 4 पर धारा 81 के तहत चालान।
कोतवाली चंपावत: उपनिरीक्षक ललित पांडेय के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया, 25 सत्यापन।
थाना तामली: 4 व्यक्तियों का सत्यापन।
कोतवाली पंचेश्वर: 10 सत्यापन।
थाना लोहाघाट: 1 पर धारा 83 के तहत चालान।
थाना पाटी: 4 सत्यापन, 1 चालान (धारा 81)।
थाना रीठा साहिब: 6 सत्यापन।
सभी थाना पुलिस टीमों ने क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: