• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में गर्भवती महिला से साइबर ठगी: डिजी हेल्थ के नाम पर ₹35,000 उड़ाए, पुलिस ने खाते को किया होल्ड (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-15 16:43:37
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट में गर्भवती महिला से साइबर ठगी: डिजी हेल्थ के नाम पर ₹35,000 उड़ाए, पुलिस ने खाते को किया होल्ड


गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत गंगोलीहाट के रावलगांव वार्ड में साइबर ठगों ने एक गर्भवती महिला को निशाना बनाते हुए उसके खाते से ₹35,000 की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को देहरादून के डिजी हेल्थ विभाग का कर्मचारी बताकर आंगनवाड़ी योजनाओं का झांसा दिया और महिला से बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली।
बताया जा रहा है कि ठग काफी शातिर तरीके से फोन कॉल के जरिए लाभार्थियों का डेटा जुटा रहे हैं और खासतौर पर गर्भवती महिलाओं व आंगनवाड़ी से जुड़ी महिलाओं को टारगेट कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
हालांकि, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित खाते को तुरंत होल्ड कर दिया, जिससे आगे की निकासी रोकी जा सकी। जांच अधिकारी एसएसआई बी.सी. मासीवाल के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता को जल्द ही राशि वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के विरोध में आज सुबह स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आशाओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी के निर्देश पर एसएसआई मासीवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जागरूकता बढ़ाते हुए बताया कि-
किसी भी अनजान कॉल पर OTP, PIN या बैंक डिटेल साझा न करें
संदिग्ध कॉल के दौरान मोबाइल डेटा/इंटरनेट बंद रखें
किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों—प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेश टम्टा, बीपीएम कमल जोशी, बीएचडब्ल्यू उमा कोहली और आशा समन्वयक कल्याण मेहता सहित सभी कर्मियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
अपील-
जनता से अनुरोध है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर आने वाले कॉल्स पर सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in