🔊
गणाई गंगोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर धरना।
गणाई गंगोली। क्षेत्र में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सम्मानजनक मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष शांति देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्तियां तहसील गणाई गंगोली पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करती हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा है।
अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां पूरी जिम्मेदारी के साथ सरकारी कार्यों का निर्वहन कर रही हैं, तो उन्हें भी सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में बबिता पथनी, दीपा जोशी, मंजू मेहता, दुर्गा पांडेय, मंजू डोबाल, आनंदी मेहता, मीना उपाध्याय, अनीता गंगोला, शोभा अंडोला, पुष्पा बोरा, सीमा, पूर्णिमा लोहनी, रेखा देवी, आशा सूंठा सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: