🔊
कंडारीछीना के श्री छुरमल मन्दिर में आयोजित होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ।
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट से 15 किलोमीटर दूर कंडारीछीना स्थित श्री छुरमल मन्दिर, ज्वाल (खेतीगाँव) में आगामी 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक सात दिवसीय 'श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ' का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में वरिष्ठ कथा व्यास आचार्य किशोर जोशी श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत की दिव्य कथाओं का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे नित्य पंचांग पूजन संपन्न होगा, जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है।
आयोजन का समापन 30 अप्रैल 2026 को पूर्णाहुति, महाप्रसाद वितरण और विशाल भंडारे के साथ होगा। श्रीमती लक्ष्मी देवी (पत्नी स्व. श्री बहादुर सिंह भंडारी) के साथ समस्त भंडारी परिवार और क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।