🔊
यूथ आर्मी के प्रयासों से गंगोलीहाट बना सामाजिक कार्यों का केंद्र, देविसा चैरिटेबल ट्रस्ट की मिनी मैराथन में उमड़े 200 बच्चे।
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
सीमांत क्षेत्र गंगोलीहाट में खेल प्रोत्साहन और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। देविसा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं यूथ आर्मी गंगोलीहाट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में 200 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यूथ आर्मी: सुदूर क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद
इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यूथ आर्मी गंगोलीहाट की वह निरंतर मेहनत रही, जिसकी वजह से आज गंगोलीहाट जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों में बड़े एनजीओ और ट्रस्ट खिंचे चले आ रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह वर्षों के प्रयास और मजबूत साख का परिणाम है कि बाहरी संस्थाएं यहाँ आकर बड़े आयोजन करने के लिए प्रेरित हो रही हैं।
प्रमुख अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
धावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, महासंघ अध्यक्ष तिलक राज पाठक, करम राम, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोरा, कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, भोपाल आर्या, दर्पण कुमार और गुड्डू खजान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने यूथ आर्मी के इस निस्वार्थ मॉडल की सराहना की।
परिणाम:
पुरुष वर्ग - विमल उपाध्याय (प्रथम), रोहित सिंह डोबाल (द्वितीय), ललित सिंह (तृतीय)
महिला वर्ग -मोना कोरंगा (प्रथम), सुनैना (द्वितीय)
आभार और धन्यवाद
देविसा चैरिटेबल ट्रस्ट ने यूथ आर्मी गंगोलीहाट के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि दूर-दराज से आकर यहाँ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करना वॉलियंटरों की मेहनत का परिणाम है।
यूथ आर्मी का संकल्प: सशक्त और उन्नत गंगोलीहाट।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: