🔊
शोक में डूबा गंगोलीहाट: पूर्व उप निरीक्षक बृजमोहन उप्रेती पंचतत्व में विलीन।
गंगोलीहाट:
गंगोलीहाट व्यापार संघ के संरक्षक किशन उप्रेती के बड़े भाई, सेवा निवृत्त पुलिस उप निरीक्षक बृजमोहन उप्रेती (68 वर्ष) निवासी कुंन्जनपुर का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि स्वर्गीय उप्रेती पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर गंगोलीहाट व्यापार संघ द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
अंतिम संस्कार:
स्थानीय रामेश्वर घाट में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके एकमात्र पुत्र विवेक उप्रेती ने मुखाग्नि दी। विवेक वर्तमान में जनपद चंपावत में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़:
उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि:
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।