🔊
देहरादून में गूंजे जयकारे: गोलू यात्रा 2026 का भव्य स्वागत, कुमाऊं संस्कृति की झलक।
देहरादून। आस्था और परंपरा के संगम गोलू यात्रा 2026 का आज देहरादून में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा मनी माई मंदिर से प्रारंभ होकर टपकेश्वर महादेव, घड़ी कैंट होते हुए लाडपुर काली मंदिर पहुंची, जहां कुमाऊं मित्र मंडल रायपुर के सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया।
यात्रा के स्वागत में कैलाश जोशी, पुरानचंद जोशी, डीसी मतपाल, रमेश तिवारी, भवन तिवारी, गिरीश चंद्र उप्रेती, आनंद बल्लभ तिवारी, ख्याली जोशी, जय उप्रेती, मंजुला उप्रेती, बिना जोशी, सरिता तिवारी, नीमा जोशी, कलावती पांडे सहित कुमाऊं मित्र मंडल के सभी महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं की अगुवाई में निकली यह यात्रा आगे चरणबद्ध रूप से सुरकंडा देवी मंदिर होते हुए विभिन्न पड़ावों पर रात्रि विश्राम करते हुए गंगोलीहाट महाकाली मंदिर पहुंचेगी और इसके बाद चंपावत के लिए रवाना होगी।
यात्रा के सुचारू संचालन में योगाचार्य विपिन जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है, जो व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने गोलू देवता और मां महाकाली से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: