🔊
गंगोलीहाट में शोक की लहर: व्यापारी भाइयों के पिता का निधन
गंगोलीहाट।
नगर में सब्जी की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी राजू बिष्ट एवं बसंत बिष्ट के पिता, सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक तारा दत्त बिष्ट (लगभग 70 वर्ष) का हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया।
स्वर्गीय तारा दत्त बिष्ट मूल रूप से बेरीनाग के लालूका क्षेत्र के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में अपने परिवार के साथ गंगोलीहाट में रह रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि उनके दोनों पुत्र नगर में सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिता के अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस दुखद घटना पर स्थानीय व्यापारियों एवं नगरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। व्यापार मंडल द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।