🔊
चम्पावत: सिविल डिफेन्स मॉकड्रिल के चलते सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी
चम्पावत, 7 मई 2025 – जनपद में प्रस्तावित सिविल डिफेन्स एक्सरसाइज/मॉकड्रिल के मद्देनज़र चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही बिना अपरिहार्य कारण के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार, जब तक अगला आदेश नहीं आता, कोई भी अधिकारी स्वयं अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत नहीं करेगा और ना ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृत करेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका उल्लंघन अनुशासनात्मक कार्रवाई की श्रेणी में आएगा।
यह निर्देश जनपद में संभावित आपदा प्रबंधन तैयारियों के अंतर्गत होने वाले मॉकड्रिल को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी कार्मिक उपस्थित और तत्पर रहें।