• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

होली से थमा मानस खंड मंदिर माला मिशन का कार्य, हाट कालिका मंदिर सौंदर्यीकरण अधर में। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-29 16:13:26
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

होली से थमा मानस खंड मंदिर माला मिशन का कार्य, हाट कालिका मंदिर सौंदर्यीकरण अधर में।


गंगोलीहाट। मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु प्रथम चरण में प्रस्तावित कार्य विभागीय लापरवाही के चलते अधर में लटका हुआ है। लगभग एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अब जिला पर्यटन विभाग पिथौरागढ़ और कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग बेरीनाग की सुस्ती का शिकार बनता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार फरवरी 2026 में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में मंदिर समिति, जिला पर्यटन विभाग और लोक निर्माण विभाग बेरीनाग के बीच जिला सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 15 मार्च 2026 तक सीसी मार्ग निर्माण, टाइल बिछाने, पैदल मार्ग पर टाइल कार्य तथा कैनोपी निर्माण पूर्ण कर इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को दी जाए।
इसके बावजूद दो अतिरिक्त माह बीत जाने के बाद भी मंदिर परिसर में कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। मंदिर समिति के अनुसार नवंबर 2025 में भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद विभाग द्वारा दो सीसी मार्ग तो बनाए गए, लेकिन उन्हें बिना टाइल्स और बिना टिन शेड के अधूरा छोड़ दिया गया।
मंदिर समिति ने बताया कि जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी संबंधित विभागों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। मजबूरन समिति ने 23 अप्रैल 2026 को दोबारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की, जिसके अगले दिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से अधिशासी अभियंता, अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग बेरीनाग को कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश जारी किए गए।
श्री 108 महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल ने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि होली से पहले से ही केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई प्रगति नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण परियोजना के साथ यदि ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो अन्य योजनाओं की स्थिति सहज ही समझी जा सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी के आदेशों की लगातार अनदेखी किया जाना अत्यंत गंभीर विषय है।
वहीं कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग बेरीनाग के सहायक कनिष्ठ अभियंता संजय कनवाल ने बताया कि परियोजना का कार्य 4 मई से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।
अब क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर विभागीय मशीनरी कब जागेगी और हाट कालिका मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य वास्तव में गति पकड़ेगा।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in