🔊
गंगोलीहाट में पिंक डे पर HPV टीकाकरण अभियान को मिली गति, 65 बच्चों को लगा जीवनरक्षक टीका।
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल के नेतृत्व एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकान्त राज के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सरवाइकल कैंसर से बचाव हेतु महत्वपूर्ण HPV टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
रविवार, 03 मई 2026 को पिंक डे के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में 42 तथा APHC गणाई में 23 बच्चों को HPV वैक्सीन लगाई गई। इस प्रकार कुल 65 बच्चों को यह महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान किया गया।
HPV वैक्सीन सरवाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय पहल और जागरूकता अभियानों के चलते अब स्थानीय जनता में इस टीके को लेकर उत्साह और जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
यह विशेष टीकाकरण अभियान 28 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 तक संचालित रहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों को टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत राज के साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता उमा कोहली एवं रंजना धानिक, ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक कमल जोशी तथा क्षेत्र पर्यवेक्षक चंदन बिष्ट का विशेष योगदान रहा।
स्वास्थ्य विभाग की यह पहल जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: