🔊
गंगोलीहाट: जरूरतमंदों के मददगार बने एडवोकेट विजय चंद्रा
गंगोलीहाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट विजय चंद्रा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। यूथ आर्मी के सहयोग से उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर सहायता पहुंचाने का कार्य शुरू किया है।
शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ
एडवोकेट विजय चंद्रा ने विवेकानंद इंटर कॉलेज के हाईस्कूल छात्र इशू बिष्ट की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी एक वर्ष की स्कूल फीस जमा कर शिक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई।
दिव्यांग को भेंट की व्हीलचेयर
इसके अलावा ग्राम पाली निवासी दिव्यांग कैलाश राम को दैनिक जीवन सुगम बनाने के उद्देश्य से व्हीलचेयर भेंट की गई।
एडवोकेट विजय चंद्रा ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे अपने आसपास के अति-निर्धन और जरूरतमंद लोगों की जानकारी साझा करें, ताकि भविष्य में भी अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
उनकी इस मानवीय पहल और समाजसेवा के जज्बे की क्षेत्रभर में काफी सराहना हो रही