• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में साइंस आउट-रीच कार्यक्रम का दूसरा दिन, देशभर के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित। (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-09 16:42:52
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट में साइंस आउट-रीच कार्यक्रम का दूसरा दिन, देशभर के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित।


गंगोलीहाट स्थित हिमालयन ग्राम विकास समिति में चल रहे साइंस आउट-रीच कार्यक्रम के दूसरे दिन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में भारत रत्न सी. एन. आर. राव एवं इंदुमति राव ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में प्रो. इंदुमति राव ने इस प्रकार के विज्ञान कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रो. राव वर्ष 2009 से साइंस आउट-रीच कार्यक्रम से जुड़े हैं और पर्वतीय क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक व बौद्धिक सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च के वैज्ञानिक कुशाग्र बंसल ने पाश्चुरीकरण, वैक्सीन निर्माण और उसके इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने काउपॉक्स, एंथ्रैक्स, कोविड और रेबीज जैसी बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता तथा जन्मजात एवं अनुकूलित प्रतिरोधकता पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। साथ ही बायो टेररिज्म के खतरों के प्रति भी सचेत किया।
इसी क्रम में जयश्री सनवाल भट्ट ने विभिन्न प्रकार की चट्टानों, उनके निर्माण, रासायनिक संरचना और फॉसिल निर्माण की प्रक्रिया पर ऑडियो-विजुअल माध्यम से जानकारी दी। गोविन्द बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर आनंद सिंह जीना ने जीन की कहानी विषय पर गुणसूत्र, डीएनए, म्यूटेशन और रीकॉम्बिनेशन की कार्यप्रणाली समझाई।
शिबा वासू ने हाउ सिंपल मॉडल कैन हेल्प अस अंडरस्टैंड कॉम्प्लेक्स बायोलॉजिकल प्रोसेसेस विषय पर वर्चुअल व्याख्यान दिया। वहीं पिथौरागढ़ के सहायक परिवहन अधिकारी अभिनव गहतोड़ी ने रोड सेफ्टी पर व्याख्यान देते हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारण और बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम में वैज्ञानिक रंजनी विश्वनाथ एवं बालम सिंह बिष्ट ने इलेक्ट्रॉन एट नेटवर्क फ्रॉम कलर टू करंट विषय पर हैंड्स-ऑन एक्टिविटी कराते हुए विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉन की कार्यप्रणाली और एंडोथर्मिक-एक्सोथर्मिक रिएक्शन समझाए। वहीं इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली के प्रो. राजीव कापड़ी ने गुरुत्वजनित त्वरण मापने की विभिन्न विधियों को रोचक प्रयोगों के माध्यम से समझाया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. आनंद सिंह जीना ने किया। इस साइंस आउट-रीच कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के दर्जनों वैज्ञानिक और सौ से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रो. बी. डी. लखचौरा, प्रो. कंचन पांडे, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. जे. एन. पंत, दिनेश भट्ट, पंकज पांडे, संजीव पंत, कुंदन दसौनी, पंकज पंत, दीक्षा जोशी, पंकज तिवारी, रंजना सिंह, हिमानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। तकनीकी सहयोग अखिल श्रीवास्तव और सन्नमय द्वारा प्रदान किया गया।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in