• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट विधानसभा: डॉ. भीम कुमार ने पेश की मजबूत दावेदारी, सामाजिक सक्रियता से बढ़ाया कद (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-11 22:29:44
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट विधानसभा: डॉ. भीम कुमार ने पेश की मजबूत दावेदारी, सामाजिक सक्रियता से बढ़ाया कद


गंगोलीहाट।विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर डॉ. भीम कुमार एक बेहद मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय में रीठा रैतोली बेरीनाग से जिला पंचायत सदस्य रह चुके डॉ. भीम कुमार का राजनीतिक अनुभव काफी गहरा है। वर्ष 2014 से भाजपा के साथ जुड़े डॉ. कुमार 2017 में प्रमुख पद के प्रबल दावेदार रहे और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने पार्टी के लिए धरातल पर सक्रिय भूमिका निभाई।

उनकी राजनीतिक पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्होंने अपनी पुत्रवधू को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा और डॉ. भीम कुमार की अपनी स्वच्छ एवं सामाजिक छवि के कारण उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने अपनी पुत्रवधू को भाजपा में शामिल करवाकर बेरीनाग क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का काम किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरा जुड़ाव रखने वाले डॉ. भीम कुमार की पहचान एक प्रखर राष्ट्रवादी और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में है।

शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। अंबेडकर समाजोत्थान समिति के माध्यम से वे बेरीनाग ब्लॉक के दुर्गम ग्रामीण इलाकों में वर्तमान में चार विद्यालयों का सफल संचालन कर रहे हैं। समाज के निर्बल और वंचित वर्ग को शिक्षित करने के उनके इस जज्बे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है; कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा है। डॉ. कुमार ने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वे अब गंगोलीहाट विकासखंड के पिछड़े क्षेत्रों में भी शिक्षा का विस्तार करने के लिए संकल्पित हैं।

उनकी संवेदनशीलता का ताजा उदाहरण हाल ही में ग्राम पंचायत चिटगल के कूंचा तोक में देखने को मिला, जहां वे पूरन राम की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 'यूथ आर्मी' की अनूठी सामाजिक पहल की सराहना करते हुए अपनी ओर से 50 किलो आटा और एक टिन सरसों का तेल सहायता स्वरूप भेंट किया। युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही वास्तविक राष्ट्र सेवा है। उन्होंने यूथ आर्मी को पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के अभियान चलाने का आह्वान किया और भविष्य में हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया। डॉ. भीम कुमार की बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क ने वर्तमान में उन्हें गंगोलीहाट क्षेत्र के प्रमुख चेहरों में शुमार कर दिया है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in