🔊
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर कार हादसा: पिथौरागढ़ जा रहे चार युवकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन गंभीर घायल
टनकपुर (चंपावत), 9 मई:
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखीढांग के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5:30 बजे एक KIA कार (UP25DE1485) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार युवक सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
मरने वाले युवक की पहचान मनोज (27 वर्ष), पुत्र तेजपाल, निवासी बसंत विहार, बरेली के रूप में हुई है। वहीं घायल अर्पित (27), जितेंद्र (22) और अमन यादव (26) को 108 एम्बुलेंस की सहायता से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी युवक पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।
सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल के नेतृत्व में पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया था।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: