🔊
गंगोलीहाट में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, NEET UG 2026 पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर आज युवा कांग्रेस गंगोलीहाट ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं के भविष्य के साथ हो रही लगातार धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन में पूर्व राज्य दर्जा मंत्री खजान चंद्र गुड्डू, पूरन कन्याल, पूर्व प्रधान हेम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बेरीनाग कोमल साहनी, मनीष बिष्ट, कृष्णा कुमार, संजय बोरा, पंकज गौस्वामी, पंकज कुमार नैनी सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज लगातार उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जारी रखेगी।