🔊
चंपावत में लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी, 18 हजार रुपये में बिकीं 6 बाइक
चंपावत, 09 मई 2025 — पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद चंपावत में जब्त किए गए लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में आज कोतवाली चंपावत परिसर में छह लावारिस मोटरसाइकिलों की सार्वजनिक नीलामी कराई गई।
यह नीलामी जिलाधिकारी चंपावत द्वारा गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई, जिसमें उप जिलाधिकारी चंपावत (अध्यक्ष), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टनकपुर, अभियोजन अधिकारी चंपावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंपावत तथा नामित नागरिक श्याम नारायण पांडे शामिल थे।
नीलामी में रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) निवासी सुंदरलाल को प्रजापति ने सभी छह मोटरसाइकिलों पर कुल ₹18,000 की सर्वाधिक बोली लगाई। नियमानुसार जीएसटी राशि जमा कराने के बाद वाहन उनके सुपुर्द कर दिए गए।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य लावारिस व मुकदमाती वाहनों के सुरक्षित और विधिसम्मत निस्तारण को सुनिश्चित करना है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: