🔊
टनकपुर में 13.22 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की नशे के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी
टनकपुर (चम्पावत), 13 मई 2025:
जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना टनकपुर पुलिस ने 13.22 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मनिहार गोठ रेलवे अंडरपास के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
यह अभियान श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है, जिसमें सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: यश गुप्ता
पिता का नाम: मनोज गुप्ता
पता: पूर्णागिरी विहार कॉलोनी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत
उम्र: 21 वर्ष
बरामदगी:
13.22 ग्राम अवैध स्मैक अभियुक्त के कब्जे से बरामद
दर्ज मामला:
मु0अ0सं0-52/2025, धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर में पंजीकृत
पुलिस टीम:
1. व0 उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, थाना टनकपुर
2. हे0का0 कमल कुमार, थाना टनकपुर
3. हेड कांस्टेबल विनोद कुमार
4. हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह
चम्पावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही यह सख़्त कार्रवाई आने वाले समय में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मददगार साबित हो सकती है।