🔊
आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैगांव का निरीक्षण, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर
14 मई 2025
रैगांव, चंपावत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दीपक जोशी और विमला भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के तहत ओपीडी रजिस्टर, दवा स्टॉक, साफ-सफाई की स्थिति और मरीजों की उपस्थिति की जांच की गई। डॉ. मंजीत सिंह ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी और दवाओं का वितरण भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने पीएलए मीटिंग में भी प्रतिभाग किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं, रोगों की रोकथाम और नियमित जांच की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया।
डॉ. सिंह ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है।”
स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण जनता को सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: