🔊
अवैध भांग की खेती पर पुलिस का प्रहार: चम्पावत के पाटी क्षेत्र में 35 नाली भांग की फसल नष्ट
पाटी (चम्पावत) | 14 मई 2025:
नशामुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत चम्पावत पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। थाना पाटी की पुलिस टीम ने आज ग्राम जोगा बसान क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई लगभग 35 नाली भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खेती को साफ किया और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों व भांग की खेती की गैरकानूनी प्रकृति के बारे में जागरूक भी किया।
पुलिस टीम का विवरण:
1. ओम प्रकाश – थानाध्यक्ष, पाटी
2. अनंत राम राणा – उप निरीक्षक
3. हे.का. कमला महरा
4. हे.का. धर्मेंद्र कुमार
5. हे.का. हेमलता
6. कां. बसंत पांडे
7. कां. नरेंद्र सिंह
8. कां. कमल गिरी
9. ग्राम प्रहरी – 4
पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में नशे के जड़ को पनपने नहीं दिया जाएगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: