🔊
ग्राम टमटकांडे में 10 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान चम्पावत जनपद में नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत पंचेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चम्पावत, 15 मई 2025:
जनपद चम्पावत में नशा मुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस ने आज ग्राम टमटकांडे में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 नाली भूमि पर अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर लोगों को बताया गया कि किस प्रकार नशा समाज व युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने की भी अपील की।
चम्पावत के पुलिस अधीक्षक श्रीमान अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध यह मुहिम निरंतर जारी है। थाना पंचेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध भांग की खेती के चिन्हीकरण और विनष्टीकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
पुलिस का संदेश:
"मित्रता, सेवा, सुरक्षा" का भाव लेकर चम्पावत पुलिस समाज को नशे से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: