🔊
बाराकोट ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर विशेष अभियान की शुरुआत एक माह तक चलेगा जागरूकता अभियान, साइलेंट किलर हाइपरटेंशन से बचाव को लेकर दी जा रही सलाह
बाराकोट, चंपावत | 17 मई 2025
बाराकोट ब्लॉक के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शुक्रवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को स्वास्थ्य विशेषज्ञ साइलेंट किलर; बताते हैं, जो हृदय रोग, किडनी फेलियर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है।
इस वर्ष विश्व हाइपरटेंशन दिवस 2025 की थीम है
अपना रक्तचाप सही से मापें, उसे नियंत्रित करें और लंबा जीवन जिएं (Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer)
इस संदेश के तहत आमजन को समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बाराकोट ब्लॉक में अभियान का नेतृत्व डॉ मंजीत सिंह द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निःशुल्क जांच शिविर लगाए गए।
स्वास्थ्य शिविरों में सम्मिलित टीमें
बाराकोट: प्राची सिंह, ललिता देवी
बापरु: आराधना कुंवर, सपना फ्रत्याल
बरदाखान: रश्मि टम्टा, ज्योति बोहरा
मटियाल: विनीता जोशी, कंचन जोशी
रावलगांव: कविता कोहली, किरन नयाल
रैगांव: नीमा भट्ट, चंद्राकला
मऊ: पूजा
रेगडु: मीना, लक्ष्मी देवी
अन्य क्षेत्रों में: विनीता राणा, भावना बिष्ट, ज्योत्स्ना
अभियान की मॉनिटरिंग डॉ मंजीत सिंह के साथ डॉ विष्णुप्रभाकर, डॉ गौतम परिहार व डॉ प्रभा को सौंपी गई है।
स्वास्थ्य शिक्षा और परामर्श:
कैंप में उपस्थित लोगों को हाइपरटेंशन के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने संतुलित आहार, योग, व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य विभाग की अपील:
लोग समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर अवश्य जांचें और इस अभियान का लाभ उठाकर जांच शिविरों में भाग लें। अभियान आगामी एक माह तक चलेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: