🔊
टनकपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, 4 युवकों पर कार्रवाई
चंपावत, 18 मई 2025।
जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक चंपावत श्री अजय गणपति द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर शांति भंग करने वाले तत्वों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर क्षेत्र के टनकपुर रेलवे स्टेशन के पास चार युवक वाहन की छत पर चढ़कर डांस व हंगामा करते हुए नजर आए। उक्त युवकों ने अपने इस कृत्य का वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर किया था।
चंपावत पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल व सर्विलांस टीम की मदद से सभी चारों युवकों की पहचान की और उनके खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी हरकतों से बचने की सख्त चेतावनी दी गई।
हुड़दंग मचाने वाले युवक इस प्रकार हैं:
1. अंकुर राठौर पुत्र श्री अमित कुमार – वार्ड नं. 9, टनकपुर
2. अंकित टम्टा पुत्र श्री राजेंद्र टम्टा – गलचौड़ा, लोहाघाट
3. गौरव सक्सेना पुत्र श्री श्याम सिंह – वार्ड नं. 5, टनकपुर
4. कपिल पाल पुत्र श्री शंकर पाल – घसियारा मंडी, टनकपुर
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और शांति व मर्यादा बनाए रखने में सहयोग करें।
– मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंपावत