🔊
जनपद चम्पावत में DRUG FREE देवभूमि अभियान के तहत चलाया गया नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान
जनपद चम्पावत में पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में DRUG FREE DEVBHOMI अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध जनजागरुकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 20 मई 2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना बनबसा के अंतर्गत SI मन्दाकिनी राणा द्वारा माँ पूर्णागिरी राजकीय इंटर कॉलेज बनबसा में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, नशा मुक्ति के उपायों एवं मादक पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति अभियान में समाज की भागीदारी के महत्व से अवगत कराते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी नशा पीड़ितों के लिए टोल फ्री नंबर 14446 की जानकारी भी दी गई।
थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ASI सुभाष राणा (प्रभारी चौकी मडलक) द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरालेटी में इसी प्रकार का जनजागरुकता कार्यक्रम संचालित किया गया। यहाँ भी छात्रों को नशे के दुष्परिणामों और मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु समाज व पुलिस की साझी जिम्मेदारी के बारे में बताया गया।
इन अभियानों का उद्देश्य युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाना और समाज को एकजुट कर नशामुक्त देवभूमि की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाना है।
पुलिस का संदेश स्पष्ट है – मित्रता, सेवा, सुरक्षा के मूलमंत्र के साथ चम्पावत पुलिस नशे के विरुद्ध युद्धरत है और समाज की सहभागिता से ही यह लड़ाई जीती जा सकती है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: