• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

विश्व प्रसिद्ध जोड़ मेले को लेकर एसडीएम की मौजूदगी में व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप। (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-21 15:27:09
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

विश्व प्रसिद्ध जोड़ मेले को लेकर एसडीएम की मौजूदगी में व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप।


मेले में आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों का मेहमान की तरह स्वागत एवं किया जाना चाहिए उनका सम्मान- एसडीएम

बैठक में गैर मौजूद अफसरो के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई।

रीठासाहिब। मीठे रीठे के चमत्कार के लिए दुनिया में प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में 9 से 11 जून होने वाले सालाना जोड़ मेले हेतु आज एसडीएम नितेश डांगर ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के बीच हुई बैठक में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इससे तीन सप्ताह पूर्व जिलाअधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों को व्यवस्था की तैयारीयो की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद 15 मई को उन्होंने अधिकारियों के साथ सड़क समेत तमाम व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिलाअधिकारी का मानना है कि यहां होने वाला मेला चंपावत जिले की दुनिया में अलग पहचान बनाता है, जिसे देखते हुए यात्रियों को सभी सुख सुविधाये देने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज गुरुद्वारा परिसर में एसडीएम डांगर द्वारा आयोजित बैठक में तय किया गया कि मैदानी क्षेत्र से कोई भी डबल डेकर वाहन इस मार्ग में संचालित नहीं किए जाएंगे। सूखीढांग से रीठासाहिब तक 50 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को पीएमजीएसवाई एवं लोनिवि अपने-अपने क्षेत्र में सड़क को सुगम यातायात के लिए 30 मई तक बनाया जाए। इस मार्ग में 5 जेसीबी हर वख्त तैयार रहेंगी। परेवा पार्किंग स्थल में तीर्थ यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, रैनबसेरो का निर्माण किया जाएगा। जबकि स्नान घाट में महिला तीर्थ यात्रियों के वस्त्र बदलने के लिए पांच स्थान निर्धारित किए गए हैं। गुरुद्वारा परिसर के आसपास उरेडा द्वारा हाय मास्क व स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। यात्रा मार्ग में जहां सिख संगत द्वारा लंगर लगाए जाते हैं वहां पेयजल,शौचालय एवं स्वच्छता का पुख्ता बंदोबस्त किया जाना चाहिए। बड़े वाहनों के लिए सूखीढांग से रीठासाहिब के लिए प्रतिबंधित किया गया है। एसडीएम ने विभिन्न स्थानों में साइन बोर्ड लगाने, टान में 10 बेड का चिकित्सालय शुरू हो जाएगा तथा अन्य मार्गों में एम्बुलेंस सेवा दी जाएगी। दो पहिया वाहनों में साइलेंसर हटाया जाएगा।

एसडीएम ने सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 30 मई की समय सीमा निर्धारित करते हुए कहा कि यह ऐसा मेला है जिसमें बाहरी क्षेत्र के लोग तीर्थ यात्री के रूप में आते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनका एक मेहमान की तरह स्वागत एवं अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए। बैठक में मौजूद सीओ एसएस राणा ने कहां की सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए जाएंगे, सिविल वर्दी में पुलिस की तैनाती के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल 24 घंटे तैयार रहेगा। बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह जी दिल्ली से कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि चरणजीत सिंह ने चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एवं अधिकारियों के सहयोग एवं समन्वय के बल पर यह मेला शांतिपूर्वक संचालित किया जाता रहा है। बाबा श्याम सिंह ने बताया की मेले में एक लाख से अधिक लोगो के आने का अनुमान है। बैठक में एआरटीओ मनोज बघेलिया, पीएमजीएसवाई के बीएस बोरा, जल संस्थान के बिलाल यूनुस के अलावा लोनिवि के पंकज राय, विद्युत विभाग के एई श्री भंडारी, डेयरी प्रबंधक पुष्कर नगरकोटी, जिला पंचायत के एई श्री रावत, शिक्षा विभाग बीईओ भारत जोशी , सिंचाई विभाग के मनोज भट्ट, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के अलावा सीएनडीएस के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। गुरुद्वारा प्रबंधक श्री श्याम सिंह ने मेले का उद्घाटन पूर्व की तरह माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हाथो कराने का जिला प्रशासन से अनुरोध किया।

बॉक्स
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट करेंगे मेले की व्यवस्थाओं का समन्वय।

रीठासाहिब। मेला क्षेत्र में किसी भी अधिकारी का स्थाई कार्यालय ना होने के कारण यहां के तेज तर्रार माने जाने वाले थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट सभी विभागों के बीच तालमेल स्थापित कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में अपना सहयोग देंगे तथा जिला प्रशासन से उनका बराबर संपर्क बना रहेगा। एसडीम नितेश डांगर मेले की व्यवस्थाओं का समय समय पर स्वयं भी जायजा लेगी।

फोटो- जोड़ मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देता एसडीएम नितेश डांगर एवं जिला स्तरीय अधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in