🔊
बनबसा पुलिस ने जंगल से पकड़ी अवैध कच्ची शराब, एक गिरफ्तार
चम्पावत, 22 मई 2025
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश पर जनपद चम्पावत में अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
आज दिनांक 22 मई को थाना बनबसा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आनंदपुर के पास जंगल से अनिल कुमार पुत्र भगवान दास निवासी वार्ड नंबर 06, मीना बाजार बनबसा को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 51/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
अपर उप निरीक्षक जीवन चन्द्र जोशी
कानि0 उमेश प्रसाद
कानि0 पंकज सजवाण
बनबसा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।