🔊
मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली जमीन: सिद्ध नरसिंह मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए ₹132.42 लाख की योजना स्वीकृत, ₹60 लाख की पहली किश्त जारी
चम्पावत, 22 मई 2025:
जनपद चम्पावत स्थित ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र सिद्ध नरसिंह मंदिर, कालूखान के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को मूर्त रूप मिल गया है। शासन द्वारा ₹132.42 लाख की कुल लागत वाली परियोजना के तहत प्रथम चरण में ₹100 लाख की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है, जिसमें से ₹60 लाख की पहली किश्त व्यय के लिए जारी कर दी गई है।
यह कार्य कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने जानकारी दी कि यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को भी नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले को लगातार विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय प्रगति को नया आयाम मिल रहा है।
शासन ने कार्य की पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
-