🔊
उत्कृष्ट विद्यालय (Centre for Excellence) की स्थापना हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, पुस्तकालय, खेल मैदान, बालवाटिका, एवं विशेष बच्चों (CWSN) के लिए अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
चम्पावत, 23 मई 2025
राज्य सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की दिशा में एक ठोस पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की मुख्य बातें:
चयन मानदंड:
विद्यालयों का चयन शैक्षिक, भौगोलिक व भौतिक संसाधनों जैसे आधारभूत संरचना, तकनीकी उपकरण, भूमि की उपलब्धता, आंगनबाड़ी की निकटता आदि के आधार पर होगा।
प्रस्तावित सुविधाएं:
स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, पुस्तकालय, खेल मैदान, बालवाटिका, एवं विशेष बच्चों (CWSN) के लिए अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिक्षकों की नियुक्ति:
प्रति विद्यालय न्यूनतम 4 शिक्षक या RTE मानकों के अनुसार नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।
परिवहन सुविधा:
पात्र छात्रों के लिए ₹100/दिन की दर से परिवहन सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
प्रस्तावित विद्यालय:
जिले में 26 प्राथमिक व 1 उच्च प्राथमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
समिति गठन:
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।
साथ ही उप जिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी की उप समिति विस्तृत सर्वेक्षण करेगी।
सार्वजनिक भागीदारी:
अंतिम चयन से पूर्व नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
स्पष्ट निर्देश:
उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना का अन्य विद्यालयों के संचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उपस्थित अधिकारी:
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य सहित शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।