🔊
देवीधुरा बग्वाल मेले की सुरक्षा को लेकर चम्पावत पुलिस मुस्तैद।
चम्पावत। देवीधुरा में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए चम्पावत पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में मेले में सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
23 अगस्त से आयोजित बग्वाल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रमुख स्थलों, प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनी रहे और कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।
पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
चम्पावत पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आस्था के इस पावन पर्व को अनुशासन, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं।
चम्पावत पुलिस ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए सदैव तत्पर है।