• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में डीएम सख्त, जांच समिति गठित। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-23 18:22:41
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में डीएम सख्त, जांच समिति गठित।


चिकित्सकीय अभिलेखों की होगी गहन जांच, रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा मौत का कारण और समय।

चंपावत। गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के प्रकरण का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई है, जो उपलब्ध चिकित्सकीय अभिलेखों, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के अनुसार 22 वर्षीय प्रियंका ने 18 अगस्त को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श लिया था। महिला ने बताया था कि करीब दो दिनों से उसे गर्भस्थ शिशु की हलचल महसूस नहीं हो रही थी।
12 अगस्त की रिपोर्ट में शिशु जीवित, 18 अगस्त को नहीं मिली कार्डियक एक्टिविटी
सीएमओ ने बताया कि उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार 12 अगस्त की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु जीवित पाया गया था। रिपोर्ट में शिशु की हृदय गति 135 प्रति मिनट दर्ज थी और फीटल मूवमेंट्स एवं कार्डियक मूवमेंट्स मौजूद होने का उल्लेख था। गर्भावस्था की अवधि करीब 34 सप्ताह बताई गई थी।
वहीं, 18 अगस्त की निजी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु की कार्डियक एक्टिविटी अनुपस्थित पाई गई और रिपोर्ट में फीटल डिमाइस का उल्लेख किया गया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि दोनों रिपोर्टों से 12 अगस्त को शिशु के जीवित होने और 18 अगस्त को फीटल डिमाइस पाए जाने की पुष्टि होती है। उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर यह कहना संभव नहीं है कि शिशु की मृत्यु दो सप्ताह पहले ही हो गई थी।

जांच के बाद ही सामने आएगा वास्तविक कारण

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केवल दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर गर्भस्थ शिशु की मृत्यु का वास्तविक समय और कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता। इसके लिए संबंधित चिकित्सकीय रिकॉर्ड, महिला की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यक अन्य जांचों का विस्तृत परीक्षण जरूरी है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि मामले में जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। जांच समिति सभी तथ्यों और चिकित्सकीय अभिलेखों का निष्पक्ष परीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति अथवा चिकित्सकीय संस्थान के संबंध में निष्कर्ष निकालने से बचें। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in