• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत को मॉडल वन जिला बनाने की पहल, वन विहीन क्षेत्रों में होगा सघन पौधारोपण। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-24 16:30:45
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत को मॉडल वन जिला बनाने की पहल, वन विहीन क्षेत्रों में होगा सघन पौधारोपण।


केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

चंपावत। जिले के 19वें डीएफओ धेनु पुरुषोत्तमन ने चंपावत की समृद्ध वन संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए जिले को उत्तराखंड का मॉडल वन जिला बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत वन विहीन क्षेत्रों में सघन पौधारोपण कर उन्हें हरा-भरा बनाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वन रेंज में स्मृति वन विकसित किए जाएंगे, जहां लोग अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके संरक्षण में सहयोग कर सकेंगे। केरल से आए युवा वन अधिकारी धेनु पुरुषोत्तमन को हिंदी बोलने और समझने में भले ही कुछ कठिनाई हो रही है, लेकिन चंपावत के वन क्षेत्र को बेहतर बनाने को लेकर उनका उत्साह और संकल्प स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने चंपावत को उत्तराखंड का मॉडल वन जिला बनाने की अपनी मंशा जाहिर की है। उनकी कार्यशैली का असर विभागीय कार्यप्रणाली में भी दिखाई देने लगा है। कर्मचारी नियत समय पर कार्यालय पहुंच रहे हैं और लंबित कार्यों को टालने के बजाय समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। डीएफओ का कहना है कि काम तो हमें ही करना है। यदि हम प्रतिदिन अपने कार्यों को निपटाने का प्रयास करें तो इससे काम का बोझ कम होता है और मानसिक तनाव भी कम रहता है। उनका जोर ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करने पर है, जिसमें आज का काम कल पर न टाला जाए। उन्होंने कहा कि वनों को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटन, इको-टूरिज्म और रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मौन पालन एवं च्युरा उत्पादन जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएंगे। इस कार्य में उद्यान विभाग से भी समन्वय किया जायेगा I उनका कहना है कि वन्यजीव और प्रकृति मानव जीवन के लिए अनमोल उपहार हैं। जिस प्रकार मनुष्य को इस धरती पर जीवन जीने का अधिकार है, उसी प्रकार वन्यजीवों का भी प्रकृति पर समान अधिकार है। इसलिए वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण बेहद जरूरी है। युवा डीएफओ का कहना है कि चंपावत के लोग बेहद भाग्यशाली हैं कि उन्हें हरे-भरे जंगलों और समृद्ध प्राकृतिक वातावरण के बीच रहने का अवसर मिला है। उनके पूर्वजों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा और विरासत उन्हें सौंपी है। अब इस विरासत को सुरक्षित रखना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है।डीएफओ धेनु पुरुषोत्तमन के पदभार ग्रहण करने के बाद वन क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उनके क्षेत्रीय भ्रमण और निरीक्षण से पौधारोपण एवं वन संरक्षण से जुड़े कार्यों को भी गति मिल रही है। उनका स्पष्ट मानना है कि स्थानीय लोगों को यह समझना होगा कि वन उनके हैं और उनके लिए हैं। वन संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। वन विभाग इस दिशा में लोगों को जोड़ने और उन्हें जागरूक करने के लिए सशक्त माध्यम की भूमिका निभाएगा।

डीएफओ ने कहा कि चंपावत के हरे-भरे जंगलों को वनाग्नि से बचाना हम सभी के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस चुनौती का सामना केवल वन विभाग के भरोसे नहीं किया जा सकता। इसके लिए स्थानीय लोगों को भी आगे आकर सहयोग करना होगा। यदि वनाग्नि की रोकथाम के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे तो न केवल हमारे पूर्वजों की दी हुई प्राकृतिक विरासत सुरक्षित रहेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा।

फोटो कैप्शन : चंपावत के डीएफओ धेनु पुरुषोत्तमन।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in