🔊
जनपद चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चंपावत पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी,थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत 4.80 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 24.05.2025 को थाना टनकपुर पुलिस द्वारा श्री चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मनिहार गोठ रेलवे अंडरपास के पास मुख्य सड़क पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक अभियुक्त को 4.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1. अजय राम पुत्र शंकर राम
निवासी: ग्राम नगला तराई, जिला ऊधम सिंह नगर
हाल निवासी: वार्ड नंबर-6, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत
आयु: 36 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
अभियुक्त अजय राम के कब्जे से 4.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।
उक्त प्रकरण में थाना टनकपुर में मु0अ0सं0-55/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, थाना टनकपुर
2. हे0कानि0 कमल कुमार, थाना टनकपुर
3. कांस्टेबल दिनेश कार्की, थाना टनकपुर
4. कांस्टेबल नासिर, एसओजी
चंपावत पुलिस का मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।