🔊
रक्षाबंधन पर ग्रामीणों ने खुद खोली सड़क, प्रशासन की मशीनरी का इंतजार रहा बेकार।
रक्षाबंधन के मौके पर ग्रामीणों ने बॉस बस्वाड़ी से गर्लस्लैक रोड को खोलने के लिए प्रशासन से मशीन भेजने की मांग की थी, लेकिन शासन-प्रशासन से गुहार के बावजूद सड़क पर मशीन नहीं पहुंची।
आखिरकार क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि नैन सिंह के प्रयासों से गांव के लोगों ने खुद श्रमदान कर सड़क खोलने का बीड़ा उठाया। ग्रामीणों ने मिलकर सड़क से मलबा हटाया और आवागमन सुचारू किया।
श्रमदान में सतीश जोशी, नारायण शर्मा, चिंता शर्मा, नीरज जोशी, योगेश जोशी, प्रमोद जोशी, सचिन, बालम मेहता, पंकज मेहता, हरीश मेहता, गोलू मेहता, योगेश, कमल सिंह और दीपांशु सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद जब मशीन नहीं पहुंची, तो मजबूरी में उन्हें खुद सड़क खोलनी पड़ी।
ग्रामीणों की एकजुटता और श्रमदान ने दिखाया कि गांव अपने रास्ते के लिए खुद भी खड़ा हो सकता है।