• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

देवीधुरा में लगा बहुद्देशीय शिविर, एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-25 20:38:56
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

देवीधुरा में लगा बहुद्देशीय शिविर, एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात।


देवीधुरा में लगा बहुद्देशीय शिविर, एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात।

85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6 दिव्यांग प्रमाण पत्र और 32 प्रमाण पत्र जारी; किसानों को मिले कृषि यंत्र किट।

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कवायद लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड पाटी के प्रसिद्ध वराही मंदिर, देवीधुरा परिसर में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही कई सेवाओं का निस्तारण किया।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, बाल विकास, उद्योग, पशुपालन, उद्यान, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, शिक्षा और ग्राम्य विकास समेत विभिन्न विभागों ने भागीदारी की। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अलग-अलग विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वहीं 6 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। राजस्व विभाग ने मौके पर ही 32 प्रमाण पत्र निर्गत किए। कृषि विभाग ने पात्र किसानों को 5 कृषि यंत्र किट वितरित कीं।

इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग ने 26 बीपीएल एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र बनाए, जबकि समाज कल्याण विभाग ने 6 पेंशन आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

शिविर के दौरान उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडे, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी गणेश सिंह सहित क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और वराही मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in