• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर चैंपियन बना चम्पावत, 91.67% अंकों के साथ प्रदेश में नंबर-1। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-25 20:42:01
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर चैंपियन बना चम्पावत, 91.67% अंकों के साथ प्रदेश में नंबर-1।


जुलाई की रैंकिंग में 39 में से 35 मदों में A ग्रेड, पिथौरागढ़ दूसरे और नैनीताल तीसरे स्थान पर।

चम्पावत। विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में चम्पावत जिले ने एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी बीस सूत्रीय कार्यक्रम की जुलाई 2026 की मासिक रैंकिंग में चम्पावत ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

शासकीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की जुलाई माह की प्रगति रिपोर्ट में जिले ने कुल 39 निर्धारित मदों में से 35 में सर्वश्रेष्ठ ‘A’ श्रेणी हासिल की। वहीं 2 मदों में ‘B’, किसी भी मद में ‘C’ नहीं और 2 मदों में ‘D’ श्रेणी प्राप्त हुई।

कुल 120 अंकों में 110 अंक हासिल कर चम्पावत ने 91.67 प्रतिशत का शानदार प्रदर्शन किया। रैंकिंग में पिथौरागढ़ 88.03 प्रतिशत के साथ दूसरे और नैनीताल 85.37 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

जिले की इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जिलाधिकारी मनीष कुमार की लगातार समीक्षा एवं प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के चलते जिले ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।

उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का लक्ष्य जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।

डीएम ने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ विकास कार्यों की गति बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि चम्पावत जिला विकास के प्रत्येक मानक पर प्रदेश में अग्रणी बना रहे।

फोटो - जिलाधिकारी मनीष कुमार


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in