🔊
चम्पावत में SIR की 57,265 नोटिसों की सुनवाई पूरी, 15 सितंबर को होगा फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।
चम्पावत में SIR की 57,265 नोटिसों की सुनवाई पूरी,
15 सितंबर को होगा फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।
चम्पावत। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चम्पावत जिले में जारी 57,265 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई है। लोहाघाट विधानसभा में 27,565 और चम्पावत विधानसभा में 29,700 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सभी 25 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई पूरी कर ली है। अब 14 जुलाई के बाद प्राप्त प्रारूप-6, 7 और 8 के दावे-आपत्तियों का निस्तारण 31 अगस्त तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने और अपात्र नामों पर नियमानुसार कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर 2026 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।