• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-26 20:27:00
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।


मा. मुख्यमंत्री के देवीधुरा (बग्वाल )में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुगम यातायात को सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी।

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेला) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बुधवार को देवीधुरा पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के देवीधुरा बग्वाल मेले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात एवं श्रद्धालुओं के आवागमन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित हेलीपैड तथा सेफ हाउस का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए एडवांस एम्बुलेंस की तैनाती, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही भीड़ नियंत्रण, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने मेले में कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि देवीधुरा बग्वाल मेला चम्पावत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेले में प्रदेश एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा मेला अवधि के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, एसडीएम/मेला मजिस्ट्रेट नीतू डागर, एएमए जिला पंचायत अनिल जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, खीम सिंह लमगड़िया, मदन सिंह बोरा, अमित लमगड़िया, जगदीश सिंग्वाल, लक्ष्मी दत्त जोशी, ईश्वर बिष्ट, प्रकाश मेहरा, दीपक सिंग्वाल, विक्रम कठायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in