• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

डाइट लोहाघाट में तीन दिवसीय कौशलम कार्यक्रम संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखे उद्यमिता के गुर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-26 21:53:30
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

डाइट लोहाघाट में तीन दिवसीय कौशलम कार्यक्रम संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखे उद्यमिता के गुर।


लोहाघाट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) लोहाघाट में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘कौशलम’ कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। 24 से 26 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता के साथ-साथ 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 24 अगस्त को डाइट प्राचार्य दिनेश खेतवाल और कार्यक्रम संयोजक डॉ. कमल गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर से ही विद्यार्थियों में नवाचार, समस्या समाधान और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यशाला में जनपद के 54 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों को नौ समूहों में बांटा गया। संदर्भदाता नीरज जोशी, खीम सिंह बोरा, निधिराज और अरिमर्दन सिंह ने विभिन्न सत्रों में क्रिटिकल थिंकिंग, टीम वर्क, संवाद कौशल और नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने की तकनीकों की जानकारी दी। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की नैना ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्कृष्ट विचारों को मिलेगा सहयोग

26 अगस्त को आयोजित समापन समारोह में उद्योग विभाग की महाप्रबंधक सुमेधा पंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों और नए विचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा विकसित किए जाने वाले उपयोगी एवं उत्कृष्ट उत्पादों को उद्योग विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी संदर्भदाताओं और जनपद के 54 विद्यालयों से आए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in