• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

रक्षाबंधन पर चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का तोहफा‌। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-27 19:09:31
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

रक्षाबंधन पर चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का तोहफा‌।


मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मातृशक्ति से बोले धामी-लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनें बहनें, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

चंपावत। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को विकास की बड़ी सौगात दी। धूरा के रामलीला मैदान में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ में मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 62.97 करोड़ रुपये की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 11.07 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा 51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपनी बहनों, माताओं और बेटियों के बीच अपने घर आया हूं।” उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता का प्रेम और अपनापन उन्हें नई ऊर्जा देता है। मुख्यमंत्री ने कुमाऊंनी भाषा में संवाद करते हुए मातृशक्ति से रक्षा सूत्र बंधवाया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

*सड़क-पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन तक को मिलेगी रफ्तार*

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चंपावत के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। नई योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। धूरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल योजना, संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, बाढ़ सुरक्षा वायरक्रेट, झूला पुल, सड़क सुधारीकरण और हॉटमिक्स जैसे कार्यों की घोषणाएं भी की गईं।

*‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य*

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य माताओं-बहनों को केवल लखपति दीदी तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें करोड़पति दीदी बनाना है। ‘वोकल फॉर लोकल’, हाउस ऑफ हिमालयास, हिलान्स आउटलेट, मोबाइल कार्ट, फूड वैन और ई-रिक्शा जैसे माध्यमों से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान, महिला प्रौद्योगिकी पार्क सहित बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

*बेटियों के साथ केक काटकर दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश।*

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पारंपरिक चाख चलाकर स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर छोटी बच्चियों के साथ केक काटकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, सीडीओ जीएस खाती, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फोटो - धूरा में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ के दौरान महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in