🔊
कांग्रेस नेताओं ने सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, गौरा महोत्सव में भी हुए शामिल।
जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।
चंपावत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के ग्रामसभा मंच, तामली, नाग, पोलप, बिरमोला, कारी, सीमियांऊरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
चिराग फर्त्याल ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और उनके हक की लड़ाई कांग्रेस की प्राथमिकता है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गौरा महोत्सव में भी प्रतिभाग किया और ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गौरा महोत्सव पहाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जिसे संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
फोटो :चंपावत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क एवं संवाद करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी।