🔊
28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे सीएम धामी, ऐतिहासिक बगवाल मेले में करेंगे प्रतिभाग
चंपावत, 27 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 28 अगस्त को चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रसिद्ध मां बाराही धाम में आयोजित ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे लोहियाहेड हैलीपैड, खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:05 बजे जीआईसी हैलीपैड, देवीधुरा पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:20 बजे जिला पंचायत गेस्ट हाउस, देवीधुरा पहुंचेंगे। यहां से वे मां बाराही धाम में आयोजित बगवाल मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे और मेले में प्रतिभाग करेंगे।
बगवाल मेले में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कार से कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे और 2:10 बजे जीआईसी हैलीपैड, देवीधुरा पहुंचेंगे। इसके बाद 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से देवीधुरा से प्रस्थान कर 2:35 बजे लोहियाहेड हैलीपैड, खटीमा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के देवीधुरा दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऐतिहासिक बगवाल मेले में मुख्यमंत्री के शामिल होने से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह है।