🔊
अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता
अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता
चम्पावत। चामी में आयोजित आसाड़ी महोत्सव के तहत 27 अगस्त 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चोमेल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनमें खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
आसाड़ी महोत्सव के तहत आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, खेल प्रेमी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।