🔊
अषाड़ी महोत्सव में लोक संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक दल ने दी प्रस्तुतियां
चामी (चम्पावत)। क्षेत्र में आयोजित अषाड़ी महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं को मंच देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महोत्सव स्थल पर संस्कृति विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल की ओर से लोक संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पहाड़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने उत्साह के साथ आनंद लिया। आसाड़ी महोत्सव में खेलकूद, लोक संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का संगम देखने को मिल रहा है।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।