🔊
देवीधुरा बग्वाल में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता, 180 से अधिक घायलों का किया उपचार।
देवीधुरा। विश्व प्रसिद्ध माँ बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। बग्वाल के दौरान 180 से अधिक लोग चोटिल हुए, जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए तीन चिकित्सा शिविरों में उपचार किया गया।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सराहनीय कार्य करते हुए बग्वाल शुरू होने से पहले ही चिकित्सा व्यवस्थाओं को पूरी तरह सक्रिय कर दिया था। बग्वाल के दौरान चोटिल श्रद्धालुओं एवं बग्वालियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
चिकित्सा शिविरों में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य स्टाफ ने लगातार अपनी सेवाएं दीं। चोटिल लोगों की प्राथमिक जांच एवं उपचार के साथ आवश्यकतानुसार उन्हें आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई।
बग्वाल जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से घायलों को मौके पर ही समय पर उपचार मिल सका।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बड़े आयोजनों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
देवीधुरा बग्वाल में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तत्परता और समर्पण की सराहना की जा रही है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: